{"_id":"59ad57bd4f1c1b0f278b515a","slug":"patwari-arrested-for-taking-bribe-of-five-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 04 Sep 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- फोटो : Vishnu Sharma
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर ग्रामीण की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जयपुर जिले में चाकसू तहसील स्थित लबाना ग्राम पंचायत में हुई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि एक परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि ग्राम पंचायत लबाना के पटवारी नवरत्न सिंह मेरी जमीन का नामांतरण खुलवाने एवं केसीसी लोन की फाइल तैयार करने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
परिवादी ने बताया कि वह पटवारी नवरत्न को करीब साढ़े सात हजार रुपये दे चुका है। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जयपुर देहात एएसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवा कर आज ट्रेप रचा गया। जहां लबाना के पटवारी नवरत्न सिंह को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते ही एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।