फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Padmavati controversy: family says it not a suicide, it is a murder

'अंधा भी बता दे कि मारकर लटकाया है' - किले पर लटके मिले युवक के बोले परिजन

Sat, 25 Nov 2017 12:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Padmavati controversy: family says it not a suicide, it is a murder
नाहरगढ़ पर लाश और इनसेट में पत्नी की फोटो - फोटो : अमर उजाला
नाहरगढ़ किले की दीवार पर युवक का शव लटका मिलने के मामले में परिजन सुसाइड से साफ इंकार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है '50 फीट ऊंची और कई फीट चौड़ी दीवार पर अकेला आदमी कैसे सुसाइड कर सकता है। यह देखकर तो कोई अंधा भी बता देगा कि उसे मारकर लटकाया गया है।'
विज्ञापन



किले पर लटके मिले युवक चेतन सैनी के मामले में पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है, जिसका उसके परिजनों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को रफा-दफा करना चाहती है। इस मामले में परिजनों का कहना है कि जहां तक बात 'पद्मावती' की है, वो तो गुमराह करने या फिर मसखरी में भी लिखा जा सकता है। पुलिस को मामले की जांच को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन


युवक की पत्नी नीतू का कहना है कि गुरुवार शाम चेतन का फोन उसके पास आया था। वो फोन रिसीव नहीं कर पाई। वे किसी तरह के तनाव में भी नजर नहीं आ रहे थे। तो आत्महत्या करने का तो सवाल ही नहीं होता। घर में भी कोई एेसा तनाव नहीं था, जिससे कोई आत्महत्या जैसा कदम उठा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात दो बजे तक चली पुलिस की जांच

Padmavati controversy: family says it not a suicide, it is a murder
नाहरगढ़ किला सुसाइड प्रकरण - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इसे लेकर ब्रह्मपूरी थाने में मामला दर्ज कराया है। सीआरपीसी के सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर कल देर तक पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस की जांच कल रात दो बजे तक चली।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर एक लाश लकटती हुई मिली थी। लाश के पास पत्थरों से फिल्म पद्मावती का नाम और कई बातें लिखी हुई थी। पत्थरों पर लिखी हुई बातों में चेतन को तांत्रिक लिखा गया था। इसमें लिखा गया था कि हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते हम में है दम। दूसरी तरफ दूसरे पत्थर पर लिखा हुआ था कि चेतन तांत्रिक मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed