{"_id":"5a18e4dd4f1c1ba12d8b480a","slug":"padmavati-controversy-before-death-who-wrore-the-story-on-22-stone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"22 पत्थरों पर मौत की ऐसी अजीब दास्तां, रात के अंधेरे में लिखी किसने?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
22 पत्थरों पर मौत की ऐसी अजीब दास्तां, रात के अंधेरे में लिखी किसने?
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
मौत से पहले दीवारों पर लिखे यह विवादित अंश
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर युवक की लटकी हुई लाश मिलने का मामला गहराता जा रहा है। किले की सुरक्षा के बीच एक युवक गुप अंधेरी रात में पहले बाइस पत्थरों पर अपनी मौत की दास्तां लिखता है और फिर फंदा डालकर लटक जाता है। ऐसा संभव होता नजर नहीं आ रहा। हांलाकि पुलिस भी अभी हत्या और आत्महत्या दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दसूरी तरफ इन पत्थरों पर फिल्म पद्मावती का जिक्र भी किया गया है।
दरअसल सर्दी की दस्तक से साथ ही शहर में छह बजे के बाद अंधेरा होना शुरू हो जाता है जो थोड़ी देर में ही गहरा जाता है। अब ऐसे में देर रात तक एक युवक अकेला जंगलों के बीच रहा कैसे होगा। सवाल यह भी उठता है कि युवक चेतन सैनी अगर किसी तरह की रोशनी का इंतजाम करके भी गया होगा तो फिर उसे लिखने में घंटा भर तो लगा ही होगा।

पत्नी बोली आत्महत्या नहीं कर सकते
और पत्थर पर यह विवादित टिप्पणीयां भी
- फोटो : Amar Ujala
उधर युवक के परिजनों का कहना है कि वह किसी तरह के तनाव में नहीं था। युवक की पत्नी नीतू का कहना है कि गुरुवार शाम चेतन का फोन उसके पास आया था। वो फोन रिसीव नहीं कर पाई। वे किसी तरह के तनाव में भी नजर नहीं आ रहे थे। तो आत्महत्या करने का तो सवाल ही नहीं होता।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मौत से पहले चेतन ने कुछ सेल्फी भी ली थी। सेल्फी में वो अकेला भले ही था लेकिन चेहरे पर किसी तरह का तनाव नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में आत्महत्या करने पर संदेह पैदा होता है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मौत से पहले चेतन ने कुछ सेल्फी भी ली थी। सेल्फी में वो अकेला भले ही था लेकिन चेहरे पर किसी तरह का तनाव नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में आत्महत्या करने पर संदेह पैदा होता है।
भाई को सोशल मीडिया से चला पता
मृतक चेतन सैनी का फाइल फोटो
- फोटो : File photo
दूसरी तरह चेतन के जानकारों का कहना है कि चेतन सरल व हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति था। किसी तरह की कोई लत नहीं थी। चेतन के भाई रामरत्न ने बताया कि सोशल मीडिया पर किले पर लटकी हुई लाश देखकर मुझे शक हुआ। मैं नाहरगढ़ जाने लगा इतनी देर में पुलिस का फोन आया तो पता चला कि चेतन की मौत हो गई। उसके आत्महत्या करने का तो सवाल ही नहीं होता, उसकी हत्या की गई है।
अब ऐसे में सारी नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद साफ हो सकेगा कि चेतन सैनी ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है।
अब ऐसे में सारी नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद साफ हो सकेगा कि चेतन सैनी ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है।