फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmaavat, republic day and jlf, police leave vactions canceled in jaipur

'पद्मावत' रिलीज की तैयारी, सभी पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द, शुरू होगा कड़ा इम्तिहान

Tue, 23 Jan 2018 04:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 23 Jan 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
padmaavat, republic day and jlf, police leave vactions canceled in jaipur
rajasthan police - फोटो : File photo
राजस्थान और मध्य प्रदेश की याचिका खारिज होने के बाद अब सरकारों के पास 'पद्मावत' रिलीज के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। एेसे में करणी सेना सहित विभिन्न राजपूत संगठनों की हूंकार के बीच फिल्म रिलीज के बाद शांति बनाए रखने की कड़ी परीक्षा पुलिस की होने वाली है।
विज्ञापन


जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के सभी पुलिस अधिकारी-कर्मियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। यह आदेश हैडक्वार्टर के एडिशनल डीसीपी आलोक श्रीवास्तव ने जारी किए। जिसमें आगामी आदेशों तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, इस सप्ताह पुलिस के लिए लॉ एंड आर्डर बनाए रखने की कड़ी परीक्षा होगी।
विज्ञापन


अगले दो दिनों बाद 25 जनवरी को जयपुर के सिनेमाघरों में 'पद्मावत' फिल्म प्रदर्शित होनी है। इसी दिन पांच दिवसीय साहित्यिक महाकुम्भ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की भी शुरुआत होगा। इसमें राजपूत संगठनों के निशाने पर आए सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईबी ने भी जारी किया हुआ है अलर्ट

padmaavat, republic day and jlf, police leave vactions canceled in jaipur
PADMAWATI_RAJPUTSENA - फोटो : Demo pic
श्री राजपूत करणी सेना और अन्य सामाजिक संगठनों ने इस फिल्म रिलीज के विरोध और प्रसून जोशी के जेएलएफ में हिस्सा लेने पर कड़ा विरोध प्रदर्शन करने की धमकियां दे रखी है। इसके साथ ही 26 जनवरी को लेकर आईबी का अलर्ट जारी हो चुका है। ऐसे में कानून व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए अहम चुनौती बन गया है।

विरोध प्रदर्शन करने वालों से निपटने, वीआईपी को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से आरएसी की चार कंपनियों का जाब्ता मांगा था। ​लेकिन अभी तक सिर्फ दो कंपनियां ही उपलब्ध करवाई गई हैं।

वहीं, उपद्रवियों से निपटने के लिए एटीएस राजस्थान के स्पेशल कमांडो ईआरटी टीम भी कमिश्नरेट पुलिस ने मांगी है। इसे देखते हुए जयपुर कमिश्नरेट के हैडक्वार्टर कार्यालय ने कल आदेश जारी कर अग्रिम आदेशों तक सभी पुलिस अधिकारियों, अधीनस्थ कर्मियों और मंत्रा​लयिक कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed