फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Padmaavat Rajasthan dgp release alert order to igp and sp

'पद्मावत' विवाद: डीजीपी ने रेंज आईजी और जिला एसपी को किया अलर्ट

Mon, 22 Jan 2018 06:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 22 Jan 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Padmaavat Rajasthan dgp release alert order to igp and sp
padmavati - फोटो : Amar Ujala
'पद्मावत' फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के विरोध में प्रदेश और आस-पास के राज्यों में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से एक आदेश जारी करते हुए सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षक और संवेदनशील जिलों के एसपी को अलर्ट पर रहने को कहा है। डीजीपी गल्होत्रा ने प्रदेश में पद्ममावत मामले से चल रही गतिविधियों को लेकर एडीजी लॉ एंड आॅर्डर एनआरके रेड्डी और एडीजी इंटेलीजेंस यूआर साहू को मॉनिटरिंग सौंपी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पद्मावत फिल्म के 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की घोषणा के बाद श्री राजपूत करणी सेना और अन्य सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। फिल्म बैन करने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे है। वहीं, 25 दिसंबर को श्रीराजपूत करणी सेना ने जनता कफर्यू का ऐलान किया है। इसे देखकर पुलिस अधिकारी आशंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed