फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Online bet on the IPL match in Jaipur, three bookies arrested

जयपुर में IPLपर आॅनलाइन सट्टा, तीन सटोरिए गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 28 Apr 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Online bet on the IPL match in Jaipur, three bookies arrested
तीन सटोरिए गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर में आईपीएल टी 20 मैच पर सट्टा लगवा रहे तीन सटोरियों को वैशाली नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक एलईडी, एक सेट टॉप बॉक्स, 35 मोबाइल फोन व लाखों रुपए के सट्टे के हिसाब मिला है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार उर्फ बंटी कटेवा और उसका भाई संदीप कुमार जाट है। दोनों बगड़, झुंझूनूं के रहने वाले है। इसके अलावा तीसरा आरोपी कैलाश चंद माली है, जो कि नवलगढ़, झूंझुनूं का रहने वाला है।
विज्ञापन


वैशाली नगर थानाप्रभारी भोपाल सिंह भाटी को सूचना मिली थी कि चित्रकूट स्कीम में सेक्टर 9, विनायक रेजीडेंसी में क्रिकेट मैच पर सट्टा खेला जा रहा है। सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर कमल सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने विनायक रेजीडेंसी में बने एक फ्लैट पर दबिश दी। जहां तीनों युवक आईपीएल टी 20 सीरिज में गुरुवार रात को रॉयल चेलेंजर्स बैंगलुरु वर्सेज गुजरात लॉयन्स की टीमों के बीच खेले गए क्रिकेट मैच पर  सट्टा लगा रहे है। तभी पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर वहां रखा सामान बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने लाकर की गई पूछताछ के बाद 35 मोबाइल फोन, जो कि एक सूटकेस में विशेष तरीके से लगाए गए थे। उन्हें जब्त कर लिया गया। ये तीनों लोग विनायक रेजीडेंसी में फ्लैट नंबर 9 में रहते है और इनके तार कई सटोरियों से जुड़े है जो कि क्रिकेट पर आॅनलाइन सट्टा चलाते है। पुलिस इन तीनों सटोरियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed