{"_id":"595108264f1c1b062b8b45c8","slug":"one-criminal-arrested-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शख्स के निशाने पर रहती थी बाजार में महिलाएं, जानिए क्यों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस शख्स के निशाने पर रहती थी बाजार में महिलाएं, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर शहर में पिछले कई दिनों से एक शख्स के निशाने पर बाजार जाने वाली महिलाएं थी। ऐसे में पुलिस ने आखिरकार इस शख्स को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस ने बताया कि महिलाओं के पर्स छीनने की लगातार वारदात करने वाले एक आरोपित को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अलवर शहर में तीन वारदात करना कबूल किया है। इसमें अलवर के मनु मार्ग पर राह चलती एक महिला सहित कोचिंग से घर लौट रही छात्रा का पर्स भी आरोपित द्वारा छीना गया। जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आरोपित के हुलिये की पहचान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हुई। इसके बाद पुलिस ने इस फुटेज को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।
इस पर पुलिस ने अलवर के जयपुर रोड स्थित ढाई पड़ी निवासी घीसा बंजारा को मनु मार्ग तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित हेलमेट लगाकर शहर में निकलता और राह चलती महिला को देखकर उसका पर्स छीन लेता था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी गई है। सामने आया है कि आरोपित पर कर्जा होने के बाद उसने लूट करने का रास्ता अपनाया।