{"_id":"5905d26c4f1c1bcd3a441207","slug":"nursing-student-celebrates-party-at-night-morning-in-front-of-lords-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को पार्टी के बाद सुबह सरियों के बीच लटका मिला नर्सिंग छात्र ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को पार्टी के बाद सुबह सरियों के बीच लटका मिला नर्सिंग छात्र
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
सरियों के बीच लटकी थी लाश
- फोटो : Vishnu Sharma
झोटवाड़ा की जगदम्बा कॉलोनी में रविवार सुबह मकान की छत पर लगे सरियों के बीच एक नर्सिंग छात्र का लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिसकर्मी भी लाश की स्थिति देखकर असमंजस में पड़ गए। बाद में, शव को उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया।
झोटवाड़ा पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय अतुल यादव कोटपुतली का रहने वाला था। वह एसएमएस नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पहले झोटवाड़ा में जगदम्बा कॉलोनी में रहने वाली अपनी मौसी के यहां आया था। शनिवार रात को अतुल ने अपनी मौसी के लड़के व दोस्त के साथ पार्टी की, जिसमें शराब भी पी। देर रात पार्टी के बाद अतुल मकान की दूसरी मंजिल पर ही सो गया।
अनुसंधान अधिकारी सब इंस्पेक्टर महिराम के अनुसार रविवार सुबह करीब 6 बजे पड़ौस के एक मकान की छत पर लगे सरिए में फंसे हुए अतुल का शव लटका हुआ मिला। जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल अतुल के रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि देर रात नशे में अतुल छत से नीचे गिर गया और पड़ौस के दूसरे मकान की पहली मंजिल पर छत पर बाहर निकल रहे सरियों में उसकी टांग अटक गई। इनमें एक सरिया अतुल के पैर के आर—पार हो गया और उसका सिर दीवार से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अतुल की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है कि उसकी हत्या की गई है या वह हादसे का शिकार हुआ है।