{"_id":"59cce6714f1c1bf2538b4d22","slug":"nimus-university-chairman-s-son-arrested-court-sent-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमेन का बेटा गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमेन का बेटा गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Sep 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर अनुराग
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निम्स यूनिवर्सिटी में करीब 33 लाख रु. का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार हुए अनुराग तोमर को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जयपुर ग्रामीण जिले की चंदवाजी थाना पुलिस ने अनुराग को कल हिरासत में लिया था। वह निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमेन बलबीर सिंह तोमर का बेटा है और ट्रस्ट का डायरेक्टर भी है। अनुराग पर ट्रस्ट के करीब 33 लाख रुपए गबन कर व्यक्तिगत इस्तेमाल करने का आरोप है।
सीओ गोविंदगढ़ दीपक शर्मा ने बताया कि मई 2017 में निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन बीएस तोमर ने अपने बेटे अनुराग के खिलाफ रुपए गबन का मुकदमा चंदवाजी थाने में दर्ज कराया था। मामले में अनुसंधान के बाद पुलिस ने बुधवार को अनुराग को जयपुर से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और देर रात गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आज कोर्ट में पेश किया गया था।

इधर, चेयरमेन की पत्नी ने लगाए ये आरोप
Fraud
- फोटो : Demo pic
बीएस तोमर ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनके बेटे अनुराग ने ट्रस्ट के पैसे को निजी फार्म हाउस निर्माण में लगाने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच गोविंदगढ़ उपाधीक्षक दीपक शर्मा को सौंपी गई थी।
उधर, अनुराग तोमर की गिरफ्तारी पर निम्स की प्रबंध निदेशिका शोभा तोमर ने मंगलवार को चंदवाजी थाने में निम्स यूनिवर्सिटी के कुछ डॉक्टरों और स्टॉफ के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
निम्स यूनिवर्सिटी के चेयरमेन बीएस तोमर की पत्नी और अनुराग की मां शोभा तोमर ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि 18 सितंबर को यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम था। जब वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई तो करीब 150 लोगों ने गेट पर ही रोक लिया और वहां मौजूद डॉक्टर पंकज सिंह ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। डॉ. पंकज भी तोमर परिवार के रिश्तेदार हैं।