{"_id":"59705d4c4f1c1bde618b4692","slug":"nilgai-collides-with-a-car-one-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यमराज' बनकर कार के सामने आई नीलगाय, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'यमराज' बनकर कार के सामने आई नीलगाय, एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के बीचों—बीच एक नीलगाय आज यमराज बनकर इनोवा कार के सामने आ गई। इससे बेकाबू हुई कार पलट गई। इसके चलते कार सवार एक महिला की मौत हो गई और दो जने घायल हो गए।
घटना सीकर जिले के फतेहपुर थाना इलाके की है। कोतवाली थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि एक इनोवा जयपुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 52 पर गारिन्डा मोड़ पर अचानक एक नील गाय सामने आ गईं। इससे गाड़ी गाय से टकराकर पलट गई। हादसे में गंगानगर के विजयनगर निवासी युवती रक्षिता अरोड़ा की मौत हो गई और बीकानेर की व्यास कॉलोनी निवासी सुनीता बागला व एक युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को राजकीय धानुका अस्पताल पहुंचाया। यहां से सुनीता की हालत गंभीर होने पर बीकानेर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।