{"_id":"5a0837ea4f1c1bc8678bacec","slug":"murder-in-jaipur-and-dead-body-hidden-in-a-plastic-beg-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर बोरे में बंद कर फेंकी लाश और पत्नी करती रही इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर बोरे में बंद कर फेंकी लाश और पत्नी करती रही इनकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 12 Nov 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर बोरे में बंदकर फेंकी लाश
- फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में एक युवक की हत्या कर उसकी लाश को प्लास्टिक के बोरे में डालकर एक मकान में छिपाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हत्या की खबर से आसपास रहने वाले लोगों में सनसनी मच गई।
राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना में एक महिला ने आज सुबह दादी का फाटक के पास ईंट मंडी में एक मकान के बाहर बने बाथरूम में बोरे में युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर और संदेहास्पद देखकर पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को वारदात स्थल पर बुलाया। एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी बालगोविंद के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ अरसे से दादी का फाटक के पास अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था।

Trending Videos
पहले पत्नी बताया और फिर...
पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे
- फोटो : Vishnu Sharma
उसकी मौत की खबर आज सुबह उसकी कथित पत्नी ने ही पुलिस को दी थी। पहले तो इस महिला ने इस व्यक्ति की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। इसके बाद वह अपनी बात से पलट गई और मृतक व्यक्ति के पति होने की बात से इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद मकान मालिक वारदात स्थल पर पहुंचा तो महिला ने एक बार फिर अपने बयान बदलते हुए मृतक को अपना पति बताया। बार—बार बयान बदलने से पुलिस को महिला की भूमिका संदिग्ध नजर आई। ऐसे में मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया और हत्या का केस दर्ज कर महिला से पूछताछ की जा रही है।