फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder in jaipur and dead body hidden in a plastic beg in jaipur

युवक की हत्या कर बोरे में बंद कर फेंकी लाश और पत्नी करती रही इनकार

Sun, 12 Nov 2017 05:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 12 Nov 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
murder in jaipur and dead body hidden in a plastic beg in jaipur
हत्या कर बोरे में बंदकर फेंकी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी में एक युवक की हत्या कर उसकी लाश को प्लास्टिक के बोरे में डालकर एक मकान में छिपाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हत्या की खबर से आसपास रहने वाले लोगों में सनसनी मच गई। 
विज्ञापन


राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना में एक महिला ने आज सुबह दादी का फाटक के पास ईंट मंडी में एक मकान के बाहर बने बाथरूम में बोरे में युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर और संदेहास्पद देखकर पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को वारदात स्थल पर बुलाया। एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी बालगोविंद के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ अरसे से दादी का फाटक के पास अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पत्नी बताया और फिर...

murder in jaipur and dead body hidden in a plastic beg in jaipur
पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे - फोटो : Vishnu Sharma
उसकी मौत की खबर आज सुबह उसकी कथित पत्नी ने ही पुलिस को दी थी। पहले तो इस महिला ने इस व्यक्ति की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। इसके बाद वह अपनी बात से पलट गई और मृतक व्यक्ति के पति होने की बात से इनकार कर दिया। 

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद मकान मालिक वारदात स्थल पर पहुंचा तो महिला ने एक बार फिर अपने बयान बदलते हुए मृतक को अपना पति बताया। बार—बार बयान बदलने से पुलिस को महिला की भूमिका संदिग्ध नजर आई। ऐसे में मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया और हत्या का केस दर्ज कर महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed