{"_id":"5a5365d24f1c1b47198b5959","slug":"murder-case-open-in-jaipur-one-accused-arrest-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ पर सोने की बात को लेकर सिर फुटव्वल, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुटपाथ पर सोने की बात को लेकर सिर फुटव्वल, एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
CRIME
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटपाथ पर रात को सोने की बात पर हुई कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई। इसके चलते एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर पर ईंट दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जी राजकुमार है और वह चिदंबरम, तमिलनाडु का रहने वाला है। यहां जयपुर में शहीद स्मारक, एमआई रोड पर खानाबदोश रहता है।
गत 4 जनवरी की रात को एमआई रोड पर अमरापुरा स्थान के सामने आरोपी जी राजकुमार पहुंचा और वहां फुटपाथ पर सोने की जगह को लेकर उसकी एक अन्य खानाबदोश व्यक्ति से कहासुनी हो गई। झगड़ा बढ़ा तो तैश में आकर जी राजकुमार ने पास ही पड़ी सीमेंट की ईंट सामने वाले के सिर में दे मारी। इसके बाद वहां से भाग निकला।

उसके कपड़ों पर खून लगा था। इससे शक और गहरा गया
Murder
- फोटो : Demo pic
हत्या का मुकदमा दर्ज कर एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी के निर्देशन में पड़ताल शुुरु की गई। इस पर पुलिस टीम ने तलाशी और फुटपाथी भिखारियों से जानकारी जुटाई। बीती देर रात फुटपाथ पर छिपकर सो रहे आरोपी जी राजकुमार को पकड़ लिया। उसके कपड़ों पर खून लगा था। इससे शक और गहरा गया।
पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल कर लिया। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि हत्या के शिकार व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए सैंपल लेकर सुरक्षित रखवाया है। ताकि भविष्य में जरुरत पड़ने पर शव की शिनाख्त हो सके।