फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder accused arrest in jaipur

नशे में साथी से कहासुनी पर हत्या कर भाग निकला हत्यारा गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 10:59 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
murder accused arrest in jaipur
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में आपसी कहासुनी पर दोस्त की हत्या कर भाग निकले एक आरोपी युवक को दूदू थाना पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। एसपी जयपुर ग्रामीण डॉक्टर रामेश्वर लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नारायण सिंह बागरिया है, जो करीब 25 साल का है। वह दूदू तहसील में बागरियों की ढाणी, तन खुड़ीयाल का रहने वाला है।
विज्ञापन


गत 2 मार्च को देर रात छापरवाड़ा गेस्ट हाउस में आरोपी नारायण सिंह और उसका दोस्त धर्मेंद्र बागरिया ने साथ मिलकर शराब पी। इसी बीच उनके बीच कहासुनी होने से झगड़ा हो गया। इससे गुस्से में आकर नशे में धुत नारायण सिंह ने धर्मेंद्र से पत्थरों से पीट पीटकर हत्या कर दी। फिर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


वारदात के बाद जब धर्मेंद्र के परिजनों को हत्या का पता चला तब उसके पिता राजाराम सिंह ने दूदू थाने में सूचना दी। तब थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आरोपी नारायण सिंह का पता लगाया। उसे खुड़ीयाला खुर्द और माल की ढाणी के बीच जंगलों से पीछा कर दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed