फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mother and daughter drown while breaking the chain from the neck of the woman in kota

महिला के गले से चेन तोड़ते वक्त धरी गई मां-बेटी 

Sun, 04 Jun 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 04 Jun 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter drown while breaking the chain from the neck of the woman in kota
arrest - फोटो : Demo pic
कोटा में हो रही चेन स्नेचर्स के गिरोह में महिलाएं भी शामिल है। ऐसा ही एक मामला कोटा शहर के बोरखेड़ा इलाके की सब्जीमंडी में देखने को मिला। जहां भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक महिला और उसकी बेटी ने खरीदारी कर रही महिला के गले से चेन तोड़ ली,लेकिन वे बचकर भाग नहीं सकी और पकड़ी गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला का नाम कमला और वर्षा है, जो इंदौर की रहने वाली बताई जा रही है। पिछले कई दिनों से कोटा में रह रही थी। दोनों रिश्ते में मां —बेटी है। मामले के अनुसार बसंत विहार निवासी मंजू राठौर रविवार को सब्जी मंडी में सब्जी खरीदारी करने गई थी। उसी दौरान पीछे धक्का— मुक्की करते हुए दो महिलाएं आई और उसी दौरान दोनों ने मिलकर मंजू देवी के गले से चेन तोड़ ली, लेकिन चेन टूटकर मंजूदेवी के मंगलसूत्र में ही अटक गई और आरोपी महिलाओं के हाथ में नहीं आ सकी। जिससे वह सकपका गई। चेन टूटने का आभास मंजू देवी को हो गया। 
विज्ञापन


उन्होंने दोनों महिला चोरों को पकड़ने के लिये शोर मचाया। तब सब्जी मंडी में मौजूद लोगों ने पीछा कर आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के सुपर्द कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 16 जून तक जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed