फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mobile theft from mobile showroom in sikar

मोबाइल शोरूम से 10 लाख के मोबाइल चोरी

Sat, 03 Jun 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
mobile theft from mobile showroom in sikar
मोबाइल शोरूम के बाहर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
सीकर के कोतवाली थाना इलाके में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक मोबाइल शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
शोरूम मालिक कपिल ने बताया कि बीते शुक्रवार रात को 9:30 बजे वह दुकान बंद करके गया था। शनिवार सुबह जब शोरूम पर आकर देखा तो साइड से शटर ऊपर किए हुए थे। इसके बाद माजरा समझते देर नहीं लगी। जैसे ही वह शोरूम के अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि यहां रखे हुए कीमती मोबाइल और नगदी मौजूद नहीं है। कपिल ने बताया कि चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब दस लाख रुपए है। उसने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इस पर वहां पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया। प्रशिक्षु आरपीएस सोरभ तिवाडी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शोरूम में लगे CCTV कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed