फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   mobile chor gang arrested in alwar

महंगे मोबाइल रखने के शौक ने इन्हें बनाया CRIMINAL

Sun, 27 Aug 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
mobile chor gang arrested in alwar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
पुलिस ने आज ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया है जिसे महंंगे मोबाइल रखने का शौक है। इसी के चलते इन्होंने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया।
विज्ञापन


अलवर शहर में मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 7 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20 चोरी के मोबाइल और तीन बाइक जब्त की है।

शहर कोतवाल विमल कुमार ने बताया कि अलवर शहर में लगातार मोबाइल चोरी की वारदात बढ़ रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा शहर में हुई वारदातों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 7 बदमाश शंकर सिंह, शंकर उर्फ शिवा, राहुल, आकाश, सूरज, दीपक और जीतू को बापर्दा गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी शहर के शिवाजी पार्क के धोबी घट्टा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक वारदात को दिया अंजाम

mobile chor gang arrested in alwar
चोरी के मोबाइल - फोटो : amar ujala
बदमाशो द्वारा सुनसान जगहों पर मोबाइल से बात करने वाले लोगों को निशाना बनाया जाता है। पहले रैकी करने के बाद ये लोग जगह चिन्हित करते और फिर ये बाइक पर सवार होकर आते और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर बाइक से फरार हो जाते हैं। बदमाशों को नए मोबाइल रखने का शौक है जिसके लिए ये वारदात को अंजाम देते हैं। इसके बाद कुछ मोबाइल को सस्ती दरों पर बेच देते हैं। आरोपियों ने शहर में 25 से अधिक वारदात करना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed