फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   minor girl raped in karauli

रिश्ता शर्मसार! बाप ने अपनी नाबालिग बेटी की जिंदगी तबाह कर दी

Fri, 07 Jul 2017 06:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
minor girl raped in karauli
नशे में चूर होकर पहले पत्नी को पीटा, इसके बाद नाबालिग बेटी को घसीटते हुए खेत में ले गया और उसके साथ वो किया, जो शायद सोचा भी नहीं जा सकता। 
विज्ञापन


दिल दहलाने वाली घटना करौली के हिंडौनसिटी की है, जहां एक बाप ने ही बेटी की जिंदगी को तबाह कर दिया। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात हिंडौनसिटी के कटकड गांव में रहने वाला कंवर सिंह शराब के नशे में चूर होकर घर आया। यहां आते ही उसने पत्नी और अपनी नाबालिग बेटी से मारपीट शुरू कर दी। पति के मारपीट से बचने के लिए पत्नी पास ही एक घर में जा छिपी। इसी दौरान कंवर सिंह अपनी नाबालिग बेटी को घसीटते हुए खेत में ले गया और यहां नशे की हालत में उससे दुष्कर्म किया।


देर रात जब बेटी रोते हुए घर पहुंची तो उसने अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। इस पर आज सुबह मां अपनी बेटी और परिचितों के साथ सदर थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी कंवर सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मारपीट से घायल हुई दोनों मां—बेटी को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed