{"_id":"5947b9a74f1c1bc90d8b48f1","slug":"minor-girl-raped-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी ने पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर फौजी ने पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के एनईबी थाना इलाके में सोमवार को पांच साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, एनईबी थाना इलाके में रहने वाला चरण सिंह सोमवार को नशे की हालत में पड़ोस में खेल रही पांच साल की बच्ची को बहला—फुसलाकर अपने घर ले गया। इस दौरान यहां पहले से ही उसका एक दोस्त जयप्रकाश भी शराब के नशे में बैठा हुआ था। अपने घर ले जाकर चरण सिंह ने नशे में चूर होकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोते हुए बाहर आई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। बच्ची ने भी उसके साथ गलत काम होने के बारे में बताया। इससे गुस्साए लोग चरण सिंह के घर पहुंचे और उसकी धुनाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी जय सिंह नाथावत ने बताया कि आरोपित चरण फौज से रिटायर्ड है और काफी दिनों से यहां रह रहा है। बालिका को मेडिकल के लिए सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां से उसे जनाना अस्पताल भेज दिया गया। यहां बच्ची का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ में जुटी है।