{"_id":"5958f2d74f1c1b3b168b45f8","slug":"minor-girl-raped-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर देहशोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवाया गया है।
घटना अजमेर जिले के दरगाह थाना क्षेत्र की है। दरगाह डीएसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि बालिका को पड़ोस में रहने वाला कालू और उसकी भाभी मुन्नी बहला- फुसलाकर अहमदाबाद ले गए। अहमदाबाद में पन्द्रह दिन तक कालू ने उसकी भाभी मुन्नी के सहयोग से बालिका के साथ दुराचार किया। बाद में हरिभाउ उपाध्याय नगर में रहने वाला हरीश सिंधी बालिका को अपने साथ ले आया। हरीश ने अपने मकान में लाकर करीब डेढ़ माह तक बालिका का देहशोषण किया। इसमें हरीश की मां ने भी सहयोग किया। जैसे—तैसे बालिका इनके चंगुल से मुक्त होकर अपनी मां के पास पहुंची और दोनों ने थाने में उपस्थित होकर आपबीती सुनाई। डीएसपी मीणा ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवा लिया गया है। साथ ही, आरोपी कालू, उसकी भाभी मुन्नी और हरीश की मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरीश की भी तलाश की जा रही है।