{"_id":"5a1ad46e4f1c1baf678be038","slug":"minor-boy-dead-body-found-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध देने गया था मासूम 'कान्हा', उसका हाल देखकर रोने लगे घरवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध देने गया था मासूम 'कान्हा', उसका हाल देखकर रोने लगे घरवाले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 26 Nov 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह बीती शाम को घर से दूध देने के लिए पास ही एक फैक्ट्री में गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। आज ऐसी खबर आई कि जिसके बाद घरवाले दौड़कर मौके पर पहुंचे और रोने लगे।
मामला राजस्थान के भरतपुर जिले से जुड़ा है। यहां के रूपवास थाना इलाके के कटारा गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री के पास झाड़ियों आज पुलिस को करीब 8 साल के मासूम का शव मिला। जांच पड़ताल में सामने आया कि मासूम कटारा कॉलोनी के रहने वाले दुधिये ओमप्रकाश का बेटा अर्जुन उर्फ कान्हा है। इसके बाद जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो वे दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार बीती शाम को वह फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को दूध देने गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। इस पर उन्होंने पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी थी।
बताया जा रहा है कि बच्चे के गले पर रस्सी के निशान हैं। ऐसे में परिजनों का कहना है कि मासूम की हत्या की गई है। अब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच में जुटी है।