{"_id":"5947a8294f1c1bab598b4b9e","slug":"married-woman-suicide-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाया फंदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने लगाया फंदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में पुष्कर के समीपवर्ती गांव कड़ेल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर मौत का मामला सामने आया है। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप जड़ते हुए जमकर हंगामा किया। पुष्कर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण वृताधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि पुष्कर के निकटवर्ती गांव कडे़ल में 22 वर्षीय रुखसाना की फंदा लगाने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची, तब तक ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को फंदे से उतार दिया था। उन्होंने बताया कि मृतका के चाचा रशीद मोहम्मद ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि रुखसाना को शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर सबूत नष्ट करने की बात कही गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। मृतका की शादी दो साल पहले हुई थी। मेडिकल बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।