{"_id":"5a154b604f1c1b60678bcd0c","slug":"man-died-after-a-bus-entered-in-the-no-entry-zone-hitted-his-motorcycle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"No Entry में घुसी बस ने बाइक चालक को कुचला, लोगों ने लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
No Entry में घुसी बस ने बाइक चालक को कुचला, लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Nov 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
माता का थान इलाके में निजी बस की टक्कर के बाद मौके पर पड़ा शव और निजी बस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो एंट्री में घुसी एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी जान चली गई।
जोधपुर शहर के माता का थान इलाके में नो एंट्री में घुसी तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार दुर्गा राम बिश्नोई हाल निवासी मकसी की घाटी मंडोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
वहीं बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने नो एंट्री में निजी बस के आने पर आक्रोश जताया और सड़क पर जाम लगा दिया।

पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर आए दिन ट्रक और निजी बसें नो एंट्री जोन में घुस जाती है। लोगों ने यातायात पुलिस कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया । सूचना के बाद मंडोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ।
जमा हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी । मंडोर थाना अधिकारी प्रदीप सहित पुलिस जाब्ता और पुलिस के अधिकारी भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाईश कर रास्ते पर लगे जाम को खुलवाया । लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की तो इसको लेकर वह आंदोलन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी ।