{"_id":"59d73e6d4f1c1baf678b45a0","slug":"loot-on-gun-point-in-behror","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल खरीदने दुकान पर आए और फिर कनपटी पर लगा दी रिवॉल्वर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल खरीदने दुकान पर आए और फिर कनपटी पर लगा दी रिवॉल्वर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 06 Oct 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल खरीदने के लिए दुकान पर आए और मौका पा कर दुकानदार की कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी। इसके बाद मोबाइल और नकदी लूटकर भाग गए ।
जानकारी के अनुसार, आज अलवर जिले के बहरोड के पुराना बस स्टैंड पर राहुल मोबाइल दुकान पर दो युवक आए। दोनों ने मोबाइल खरीदने की कहते हुए दुकानदार को उन्हें मोबाइल दिखाने की बात कही। इसी दौरान दुकानदार उन्हें विभिन्न कंपनियों के मोबाइल दिखाने लगा।
अचानक मौका देखकर दोनों युवकों ने दुकानदार को धमकाते हुए उसकी कनपटी पर रिवॉल्वर तान दी। दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि जितना भी माल है समेटकर दे दो। लुटेरे युवक यहां से करीब दस हजार रुपए की कीमत के करीब 11 मोबाइल ले गए।
साथ ही, करीब 6 हजार रुपए की नकदी भी उड़ा ले गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही बहरोड पुलिस मौके पर पहुंची और सारे घटनाक्रम की जानकारी जुटाकर जांच में जुट गई है। घटना के बाद से यहां अन्य व्यापारियों में रोष व्याप्त है और भय का माहौल बना हुआ है।