{"_id":"58ea453c4f1c1bd0355b527e","slug":"loot-of-millions-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर पिस्टल लगा लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी पर पिस्टल लगा लाखों की लूट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
सीकर के मावंडा इलाके में कनपटी पर पिस्टल लगाकर बाइकसवार से लाखों की लूट का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बिहारीपुर गांव के रोहतास महाजन शनिवार रात गांव डाबला स्थित अपनी दुकान से बेटे निलेश के साथ घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में शहीद कैप्टन महेंद्र सिंह स्मृति स्थल के पास तीन अज्ञात बाइकसवार लोगों ने उसकी बाइक के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। रोहतास ने बताया कि बदमाशों ने पहले उनकों लाठियों से मारा फिर पिस्टल लगाकर मोबाइल, मोटरसाइकल और दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।