फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lineman caught for taking bribe in barmer for supplying electricity to the farmer

किसान को बिजली सप्लाई करने की एवज में रिश्वत लेते पकड़ा गया लाइनमेन

Tue, 29 Aug 2017 03:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 29 Aug 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Lineman caught for taking bribe in barmer for supplying electricity to the farmer
bribe - फोटो : Demo pic
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एक रिश्वतखोर बिजली कर्मचारी लाइनमेन को डेढ़ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने लाइनमेन के बनियान की जेब से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।
विज्ञापन


एसीबी बाड़मेर के डीएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 59 वर्षीय गिरफ्तार आरोपी मोडाराम जाट गांव भीमड़ा, बायतू, बाड़मेर का रहने वाला है। वह जीएसएस, ग्रिड सबस्टेशन, भाखड़ा जिला बाड़मेर में लाइनमेन है। उसे आज सुबह करीब पौने 10 बजे 1500 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। उसके खिलाफ बलदेव नगर,बाड़मेर निवासी भूतपूर्व सैनिक परिवादी सोनाराम जाट ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि उसके गांव में ही भगवानाणियों की ढाणी में निम्बला स्थित अपने कृषि कुएं पर रोजाना बिजली की जरुरत रहती है। इस तय सीमा में छह घंटे के भीतर बिजली सप्लाई करने की एवज में जीएसएस ग्रिड स्टेशन पर तैनात लाइनमेन मोडाराम पीड़ित से 1500 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। तब सूचना का सत्यापन करवाने के बाद डीएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने ट्रेप रचा और आरोपी लाइनमेन मोडाराम को रिश्वत लेते धरदबोचा। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed