{"_id":"598d86384f1c1b914d8b4b91","slug":"leap-from-the-third-floor-of-this-hospital-and-embrace-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से छलांग कर मौत को गले लगाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से छलांग कर मौत को गले लगाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 11 Aug 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से आज एक युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी। खुदकुशी की इस घटना से हॉस्पिटल में सनसनी मच गई।
सूचना मिलते ही चंदवाजी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी में रखवाया। यह मामला जयपुर जिले में जयपुर—दिल्ली हाइवे पर निम्स हॉस्पिटल का है। मृतक की शिनाख्त छाजूराम गुर्जर निवासी गांव प्रतापपुरा बांदीकुई, जिला दौसा के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि छाजूराम गुर्जर को दो दिन पहले आखों का आॅपरेशन करवाने के लिए निम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
आज वह तीसरी मंजिल पर पहुंच गया और खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। धमाके से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब फर्श पर पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है।