फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LDC recruiting candidates in the recruitment exam was the speculator, caught like this

एलडीसी भर्ती: वीक्षक करा रहा था नकल, मामला दर्ज

Tue, 25 Jul 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 25 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
LDC recruiting candidates in the recruitment exam was the speculator, caught like this
परीक्षा में नकल - फोटो : Demo pic

विज्ञापन
हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा में नकल करवाने का मामला सामने आया है। जिसमें एक परीक्षा केंद्र पर वीक्षक ही परीक्षार्थी को नकल करवा रहा था। 

यह मामला जयपुर के करधनी थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि निवारू रोड पर हरनाथपुरा में मदरलैंड स्कूल में रविवार को एलडीसी परीक्षा का केंद्र था। वहां के कर्मचारी ब्रदीनारायण सैनी ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि परीक्षा पूरी होने पर कमरा नंबर 1 से 16  तक की ओएमआर शीट्स का कलेक्शन करने का काम उनके जिम्मे था। जिसमें एक से पन्द्रह नम्बर तक की ओएमआर शीट तो जमा हो गई लेकिन, समय निकल जाने के बाद भी 16 नंबर कमरे में ड्यूटी कर रहा परीक्षक हेमंत शर्मा अपनी ओएमआर शीट्स जमा करवाने नहीं आया।


संदेह होने पर बद्रीनारायण सैनी कमरा नंबर 16 में पहुंचा। जहां परीक्षक हेमंत शर्मा उसी कमरे में परीक्षा दे रही परीक्षार्थी सुनिता जानिया की ओएमआर शीट में कुछ लिखवा रहा था। पूछने पर वीक्षक संतुष्ट जबाव नहीं दे सका। तब मामला नकल का सामने आया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed