{"_id":"5964965f4f1c1b5a478b48e3","slug":"late-night-tenants-committed-rape-from-the-ninth-student","type":"story","status":"publish","title_hn":" देर रात किराएदार ने किया नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात किराएदार ने किया नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा से बीती देर रात एक किराएदार युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीया बालिका से दुष्कर्म की यह वारदात जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में हुई। जहां पीड़िता छात्रा अपनी दो बहनों और मां के साथ एक कॉलोनी में किराए से रहती है। इसी मकान में जमील नाम का युवक भी किराएदार है। बीती देर रात पीड़िता बच्ची अपनी बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। उनकी मां किचन में सो रही थी। तभी देर रात को आरोपी
जमील दबे कदमों से आया और पीड़िता को जबरन मुंह दबाकर अपने कमरे में ले गया।
जहां उससे दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकियां देकर चुप करवा दिया। बालिका ने अपनी मां को जाकर आपबीती बताई। तब उन्होंने महेश नगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दी। इसके बाद पुलिस आरोपी जमील की तलाश में जुट गई है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवाया गया है।