फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lakshmi caught fetus gender investigations in the womb, done in 37 thousand rupees deal

इस काम के लिए 37 हजार रुपए में किया सौदा, धरी गई

Fri, 04 Aug 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 04 Aug 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi caught fetus gender investigations in the womb, done in 37 thousand rupees deal
operation pcpndt - फोटो : File photo
गर्भवती महिलाओं में भ्रूण लिंग की अवैध जांच करने वाली एक महिला दलाल लक्ष्मी रंगे हाथों पकड़ी गई। 
विज्ञापन


राज्य समुचित प्राधिकारी नवीन जैन ने बताया कि गिरफ्तार दलाल लक्ष्मी देवी पत्नी रामकरण निवासी सिंघाना जिला झुन्झुनूं है। मुखबिर के माध्यम से सिंघाना और आसपास के क्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच  के बारे में सूचना मिल रही थी। शिकायत का सत्यापन होने पर पीसीपीएनडीटी सेल की एक डिकॉय टीम तैयार की गई। इसमें शामिल गर्भवती महिला और एक अन्य महिला को आरोपी दलाल लक्ष्मी के पास भ्रूण लिंग जांच के लिए भेजा। 

लक्ष्मी ने 37 हजार रुपए में सौदा कर एडवांस में 25 हजार रुपए ले लिए। डिकॉय महिला को चिड़ावा में सिंघाना बाइपास पर बुलाया। इसके बाद इधर-उधर घूमाने के बाद सिंघाना ले गई। वहां शेष 12 हजार रुपए लेकर बृहस्पतिवार को गर्भवती महिला को लक्ष्मी ने अपने घर बुलाया। इसके बाद गर्भवती को सिंघाना के चक्रपाणि हॉस्पिटल में ले जाकर सोनोग्राफी कराई। 
विज्ञापन

अब तक हो चुके हैं 80 डिकॉय

Lakshmi caught fetus gender investigations in the womb, done in 37 thousand rupees deal
child - फोटो : Demo pic
परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी रघुवीर सिंह ने बताया कि टीम ने ईशारा मिलने पर लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उससे ली गई रकम भी बरामद कर ली। आरोपी ने डिकॉय महिला की सामान्य सोनोग्राफी करवाकर भ्रूण के बारे में खुद के स्तर पर ही लिंग के बारे में बताया।

यह कार्रवाई राजस्थान के पीसीपीएनडीटी सेल ने की। यह 80 वां डिकॉय ऑपरेशन था। पीसीपीएनडीटी एक्ट के निर्धारित प्रावधानों के तहत यह कार्यवाही इस वर्ष का 26 वां डिकॉय ऑपरेशन के दौरान की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed