{"_id":"590c76f64f1c1b4a63443361","slug":"kidnapper-arrested-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की वारदात का पर्दाफाश, फिरौती की रकम बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण की वारदात का पर्दाफाश, फिरौती की रकम बरामद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 05 May 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर में हुए अपहरण का अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर मुख्य आरोपितों को धर दबोचा। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को भी छुड़वा लिया है। साथ ही, फिरौती की रकम के 9 लाख 60 हजार रुपए भी जप्त किए हैं।
अलवर गेट थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि भरतपुर निवासी श्याम कुमार का अपहरण हो गया था। भरतपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर बताया कि फिरौती की रकम मदार स्थित एमडी काॅलोनी के बैंक में एक महिला के खाते में डलवाई गई है। पुलिस ने जब बैंक खाते की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि खाते में फिरौती के 10 लाख रुपए डलवाए गए थे, जिसमें से 9 लाख 60 हजार रुपए निकलवा भी लिए गए। खाताधारक महिला सरजू देवी के घर में दबिश दी गई तो मुख्य अपहरणकर्ता मथुरा निवासी शाकिर को सरजू देवी के साथ दबोच लिया।
उनके घर से फिरौती की रकम के 9 लाख 60 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए। दोनों आरोपितों से हुई पूछताछ के आधार पर पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक मकान से अपहृत श्याम कुमार को छुड़वाया गया, हालांकि वहां मौजूद आरोपित भागने में कामयाब हो गए। इस सम्बंध में पहाड़ी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।