{"_id":"5a71aca94f1c1b88268b7a28","slug":"jaipur-rajasthan-murder-case-of-a-girl-in-bassi-near-police-chowki-railway-quarters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के बंद क्वार्टर में युवती की हत्या, खून रिसता देखकर पता चला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे के बंद क्वार्टर में युवती की हत्या, खून रिसता देखकर पता चला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 Jan 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
खून रिसता देखकर हत्या का पता चला
- फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस चौकी के महज कुछ दूरी पर एक युवती का गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है।
हत्या की यह वारदात राजधानी जयपुर के बस्सी थाना इलाके में जटवाड़ा पुलिस चौकी के पास रेलवे के बंद पड़े क्वार्टर में हुई। आज रेलवे के बंद पड़े क्वार्टर में खून रिसता देखकर एक व्यक्ति ने खिड़की से झांककर देखा तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
जटवाड़ा पुलिस चौकी के पास रेलवे के सालों पुराने क्वार्टर बने है। ये क्वार्टर खाली है और सूनसान पड़े है। आज जटवाड़ा का रहने वाला कोई व्यक्ति सवेरे बंद पड़े क्वार्टर्स की तरफ शौच करने गया था। वहां उसे एक क्वार्टर से खून रिसता नजर आया। यह देखकर युवक ने क्वार्टर के अंदर झांककर देखा तो एक युवती की लाश पड़ी थी।

परिचित का हाथ होने का अंदेशा
पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर
- फोटो : Vishnu Sharma
युवती का गला कटा हुआ था। यह देखकर युवक के होश उड़ गए। उसने हाथोंहाथ जटवाड़ा पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। तब डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप व एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ समेत बस्सी थानाप्रभारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
आसपास पूछताछ करने के बाद युवती के शव की शिनाख्त दौसा जिले में तहसील सिकराय के जड़िया की ढाणी, बहरवंडा निवासी सीमा जांगिड़ पुत्री देवी सहाय जांगिड (26) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या की वारदात में युवती के ही किसी परिचित व्यक्ति का हाथ होने का अंदेशा जताया है।
जिसने युवती को किसी बहाने से बस्सी बुलाया और फिर रेलवे के बंद क्वार्टर में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। अब युवती के परिचित लोगों की जानकारी करने में जुटी हुई है।