फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur rajasthan big fire broke out in rose marriage garden today

Royal Wedding के लिए मशहूर मैरिज गार्डन में नहीं थे आग बुझाने के इंतजाम, यूं लगी भीषण आग

Thu, 11 Jan 2018 05:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 11 Jan 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
jaipur rajasthan big fire broke out in rose marriage garden today
मैरिज गार्डन से उठती लपटें - फोटो : Amar Ujala
रॉयल और बड़ी शादियों के लिए पहचान रखने वाले शहर के इस नामचीन मैरिज गार्डन में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। यही कारण है कि आज दोपहर गैस वेल्डिंग के दौरान चिंगारियों ने भीषण आग का रूप ले लिया।
विज्ञापन


यह हादसा हुआ जयपुर में जवाहर सर्किल स्थित जाने-माने एंटरटेनमेंट पैराडाइज (ईपी) स्थित रोज मैरिज गार्डन में। जहां आज दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने चंद मिनटों में ही पूरे मैरिज गार्डन को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद एक दर्जन से ज्यादा दमकलों ने आग पर काबू पाया। जिसमें नगर निगम और सिविल डिफेंस के बेड़े में शामिल दमकलों के अलावा जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात दमकलों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लकड़ी, कपड़े और थर्माकोल से बने डोम को लिया चपेट में

jaipur rajasthan big fire broke out in rose marriage garden today
एक दर्जन से ज्यादा दमकलों ने आग पर काबू पाया - फोटो : Vishnu Sharma
मैरिज गार्डन में लगी आग ने लकड़ी, कपड़े और थर्माकोल से बने डोम को चपेट में ले लिया। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों को आग बुझाने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही देर में काला धुआं आसपास के इलाके में फैल गया।

इससे जवाहर सर्किल और मैरिज गार्डन के आसपास काफी संख्या में राहगीर और तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के मुताबिक आग की लपटों के बीच ही मैरिज गार्डन से धमाकों की आवाजें भी सुनाई दी। माना जा रहा है कि वहां गैस सिलेंडर भी फटे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, आसपास के मकानों को नुकसान होने की भी जानकारी मिली है।

संचालक ने नहीं ली एनओसी

jaipur rajasthan big fire broke out in rose marriage garden today
मैरिज गार्डन में आग से फैला काला धुंआ - फोटो : Amar Ujala
सूचना मिलने पर डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप, जयपुर नगर निगम आयुक्त रवि जैन और फायर आॅफिसर जलज ​घसिया समेत आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

निगम आयुक्त जैन के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मैरिज गार्डन संचालक ने फायर के लिए अग्निशमन विभाग व निगम से एनओसी नहीं ले रखी थी। इसी तरह वहां आग बुझाने के संसाधन भी पर्याप्त नहीं थे। इससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। निगम आयुक्त ने मैरिज गार्डन संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed