फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur rajasthan At midnight, a mad fight boy took fire in a bike

आधी रात को एक सिरफिरे ने बाइक में लगा दी आग, लपटों से खुद भी नहीं बचा

Thu, 28 Dec 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 28 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
jaipur rajasthan At midnight, a mad fight boy took fire in a bike
- फोटो : Demo pic
जयपुर में बीती देर रात को एक सिरफिरे ने मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पेट्रोल नली में लगाई आग से अचानक आग का गोला निकला। इससे आग लगाने वाला युवक भी लपटों की चपेट में आ गया और उसका हाथ झुलस गया। लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन


देर रात बाइक से आग की लपटें उठते देखकर स्थानीय लोगों की नींद खुल गई। तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। आग लगाने की यह वारदात मकान के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
यह मामला है जयपुर के करणी विहार थाना इलाके का। यहां हीरापुरा पॉवर हाउस के पीछे रहने वाले नरेंद्र कुमावत ने कल रात को अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात को एक युवक वहां आया। थोड़ी देर वह नरेंद्र के मकान के आसपास टहला और वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ऐसे में वह भाग निकला

jaipur rajasthan At midnight, a mad fight boy took fire in a bike
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : Demo pic
​इसके कुछ देर बाद वह सि​रफिरा युवक वापस आया और नरेंद्र कुमावत की बाइक के पास पहुंचा। उसने बाइक की पेट्रोल नली को खोल दिया और फिर जलती माचिस की तीली पेट्रोल नली पर फेंक दिया। इससे बाइक में आग लग गई।

आग का गोला आरोपी सिरफिरे के हाथ में भी लग गया। इससे आग उसके हाथ में लग गई। ऐसे में वह हाथ में लगी आग को बुझाते हुए वहां से भाग निकला। लपटें उठते देख हल्ला मचने पर आस-पास के लोग आ गए और मकान मालिक नरेंद्र कुमावत के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। तब तक बाइक पूरी तरह से जल गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed