फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur rajasthan a big fire in surajpol anaj mandi today

जयपुर में फिर आग ने दिखाया तांडव, सबक ले चुके दमकलकर्मियों ने नहीं होने दिया बड़ा नुकसान

Thu, 18 Jan 2018 09:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 18 Jan 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
jaipur rajasthan a big fire in surajpol anaj mandi today
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : Vishnu Sharma
5 दिन पहले ही जयपुर में आग लगने से 5 लोगों की मौत का कभी ना भुला देने वाला हादसा धुमिल भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से आग ने अपना रौद्र रूप दिखाया। 
विज्ञापन



आज जयपुर की अनाज मंडी में बने पत्तल दोने के एक गोदाम में आज भीषण आग लग गई। काले धुंए का गुबार उठने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास काफी तमाशबीन इकट्ठा हो गए। तब मौके पर पहुंची 10 दमकलों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


यह आग राजधानी जयपुर के गलतागेट इलाके में स्थित सूरजपोल अनाज मंडी में लगी। जहां बड़ाया ट्रेडिंग कंपनी के नाम से पत्तल दोने का गोदाम है। इस फर्म के मालिक नवीन कुमार बड़ाया होने की जानकारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब पौने 5 बजे अचानक बंद गोदाम से काला धुंआ बाहर निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कि कुछ मिनटों में ही तेज हो गया। तब स्थानीय व्यापारियों ने दमकल और गलतागेट थाने में सूचना दी। इस पर घाटगेट और बनीपार्क फायर स्टेशन से दमकलें रवाना हुई। फायर अधिकारी जलज घसिया के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग से काफी नुकसान हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed