{"_id":"5a586f6e4f1c1bf4408b45cb","slug":"jaipur-rajasthan-a-big-fire-broke-out-in-rose-marriage-garden-jawahar-circle-mayor-order-to-seez","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की सेज वाला ये महंगा मैरिज गार्डन सीज, दूल्हा-दुल्हन के नहीं अब जांच के 'फेरे'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो करोड़ की सेज वाला ये महंगा मैरिज गार्डन सीज, दूल्हा-दुल्हन के नहीं अब जांच के 'फेरे'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
एक दर्जन से ज्यादा दमकलों ने आग पर काबू पाया
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल शादियों के लिए पहचान रखने वाले नामचीन मैरिज गार्डन के लिए एक छोटी सी लापरवाही बड़ी भारी पड़ गई है। करोड़ों रुपए का ये मैरिज गार्डन खाक हो गया और अब इसे सीज कर दिया गया है।
राजधानी जयपुर में जवाहर सर्किल स्थित इंटरटेनमेंट पैराडाइज परिसर में स्थित रोज मैरिज गार्डन में कल दोपहर को वेल्डिंग के दौरान भीषण आग लग गई थी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 20 दमकलों ने धधकती आग पर काबू पाया।
इस दौरान मैरिज गार्डन में फर्नीचर, थर्माकोल और कपड़े से बना शामियाना जलकर राख हो गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप सिंह, नगर निगम आयुक्त रवि जैन समेत फायर ब्रिगेड, निगम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

धूं-धूं कर जल उठा गार्डन, जा सकती थी कइयों की जान...
रोज मैरिज गार्डन में आग से फैला काला धुंआ
- फोटो : Amar Ujala
महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने कहा कि इतने भव्य मैरिज गार्डन में आग बुझाने के संसाधन ही नहीं थे। एेसे में यदि किसी समारोह के दौरान ये हादसा हो जाता, तो कई जान जा सकती थीं। हादसे की पड़ताल के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी भी गठित की गई है।
उन्होंने बताया कि इसमें अतिरिक्त आयुक्त समिति अध्यक्ष होंगे। उपायुक्त फायर सदस्य सचिव होंगे। उपायुक्त आयोजना, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और अधिशाषी अभियंता (मुख्यालय) सदस्य होंगे। यह समिति विभिन्न बिंदुओं की जांच करके सात दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी, जिसमें अग्निशमन और भवन निर्माण उपविधियों एवं नेशनल बिल्डिंग कोड के बिन्दु मुख्य होंगे।
महापौर ने इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अधिकारियों को नगर निगम के स्तर पर कठोर कार्यवाही के निम्न निर्देश जारी किए हैं।