फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police arrested another gang member for cheating by refusing to refund

पॉलीसी रिफंड करवाने का झांसा देकर ठगी, गैंग का एक और साथी गिरफ्तार

Tue, 16 May 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 16 May 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
Jaipur Police arrested another gang member for cheating by refusing to refund
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जीवन बीमा पॉलिसी के रिफंड में दुगनी रकम दिलवाने का झांसा देकर करीब एक करोड़ से ज्यादा की ठगी करने गिरोह के एक और साथी को बनीपार्क थाना पुलिस ने सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यूपी के जौनपुर निवासी गिरफ्तार आरोपी ठाकुर राजन सिंह निवासी को मंगलवार को कोर्ट में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया। वहीं इस मामले में गिरोह के सरगना नई दिल्ली निवासी दीपक अग्रवाल व उसकी बहन समेत छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थानाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया की पिछले साल अक्टूबर माह में बिहारी मार्ग, बनीपार्क निवासी हरीसिंह राठौड़ ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि आरोपियों ने उनको फोन करके खुद को आईआरडीए के ऑफिस से बोलना बताया और उनकी पॉलिसियों का रिफंड डबल करके दिलवाने का झांसा देकर दो साल में अलग—अलग बैंक खातों में एक करोड़ नौ लाख रुपए जमा करवा लिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। इनमें आरोपी राजन सिंह के खाते में 25 लाख रुपए जमा करवाए थे। राजन नोएडा में किराये से रहता है और खुद को बसपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता बताता है। उसके साथी लिखमी चन्द के खाते में भी ढाई लाख रुपए जमा करवाए गए थे। वह नोएडा से एक पार्टी का जिलाध्यक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed