{"_id":"5958f81a4f1c1b3b168b464e","slug":"injured-to-knife-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह के पास खादिमों में चले चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरगाह के पास खादिमों में चले चाकू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : amar ujala
अजमेर में दरगाह के पास रहने वाले खादिमों में जमीनी विवाद के चलते आज चाकूबाजी हो गई। इससे एक भाई घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरगाह के नजदीकी खादिम मौहल्ला निवासी वसीम हाशमी ने बताया कि आज दोपहर वह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसका भाई तौसिफ और तसब्बूर चाकू और रिवाॅल्वर लेकर आए। उन्होंने आते ही उस पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वहीं, उसकी पत्नी रोजी के भी कपड़े फाड़ दिए और लज्जाभंग का प्रयास किया। उसकी चीख—पुकार सुनकर आए पड़ोसियों के कारण दोनों भाग छूटे। घायल वसीम ने बताया कि उसके भाई उसे घर से बेदखल करना चाहते हैं। इसके चलते आए दिन परेशान कर रहे हैं और आज उन्होंने हमला कर दिया। दरगाह थाना पुलिस ने वसीम का जेएलएन अस्पताल में मेडिकल करवाया और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।