फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   India-Pak border illuminated with festival, women leaders celebrate Diwali

दीपोत्सव से रोशन हुई भारत —पाक सरहद, सीमा प्रहरियों ने यूं मनाई दीवाली 

Fri, 20 Oct 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 20 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
 India-Pak border illuminated with festival, women leaders celebrate Diwali
सीमा प्रहरियों ने मनाई दीवाली - फोटो : Amar Ujala
विषम परिस्थितियों में अपने घर-परिवार से दूर रहकर अपनी सरहद की सुरक्षा में तैनात सीमा प्रहरियों में दीपावली के पर्व को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। त्यौहार पर भी अपने घर से दूर हमारी सुरक्षा में जुटे सीमा सुरक्षा प्रहरियों के हौसले कितने बुलंद है।
विज्ञापन


इसकी बानगी देखने को मिली दीपावली के महापर्व पर। जहां राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में बीएसएफ के जवानों ने सरहद को अपना सब कुछ मानते हुए अंतराष्ट्रीय बार्डर पर दीपोत्सव मनाते हुए दीपक जलाए। इससे सरहद दीपों की रोशनी से जगमगा उठी।
विज्ञापन


हमारे जवानों ने आतिशबाजी भी की और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की महिला सीमा प्रहरियों ने भी सीमा चौकियों पर दीपमाला कर उत्साह एवं उमंग के साथ दीपावली पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीमा चौकियों पर विधि विधान से लक्ष्मी पूजा भी की

 India-Pak border illuminated with festival, women leaders celebrate Diwali
दीपोत्सव से रोशन हुई सरहद - फोटो : Amar Ujala
दीपावली पर्व पर सीमा प्रहरियों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियों पर दीप जलाए और जमकर आतिशबाजी भी की। दीपोत्सव पर्व पर सीमा प्रहरियों ने एक दूसरे को मुंह मीठा करवाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। सीमा प्रहरियों का हौसला अफजाई करने के लिए बीएसएफ के अधिकारी भी सीमा चौकियों तक पहुंचे तथा जवानों के साथ दीपावली का जश्न मनाया। सीमा प्रहरियों ने सीमा चौकियों पर विधि विधान से लक्ष्मी पूजा भी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed