फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In Jaipur, these police officers also removed the red and blue light from the trains.

इन पुलिस अधिकारियों ने भी गाड़ियों से हटाई लाल—नीली बत्ती

Thu, 20 Apr 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर  Updated Thu, 20 Apr 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
 In Jaipur, these police officers also removed the red and blue light from the trains.
जयपुर कमिश्नरेट - फोटो : Vishnu Sharma
देश में वीवीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी केबिनेट द्वारा वीवीआईपी गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के लिए निर्णय के बाद बुधवार देर शाम से ही मंत्री व अफसरों की सरकारी गाड़ियों से लालबत्ती हटना शुरु हो गया था।
विज्ञापन


वहीं, राजस्थान पुलिस मुख्यालय में भी अधिकांश आईपीएस अफसरों की गाड़ियों पर से लालबत्ती हटी हुई नजर आई या फिर उनकी लालबत्ती पर कवर लगा दिखाई पड़ा। जिनके लालबत्ती लगी हुई थी। उन्होंने ड्राइवरों और अफसरों का कहना था कि उनकी गाड़ियों से भी गुरुवार तक लालबत्ती हट जाएगी। वहीं, जयपुर कमिश्नरेट में गुरुवार को पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार, महेंद्र चौधरी, डीसीपी हैडक्वार्टर गौरव श्रीवास्तव, डीसीपी क्राइम विकास पाठक समेत जिलों के डीसीपी अशोक गुप्ता व अन्य की गाड़ियों से भी लालबत्ती गायब मिली।
विज्ञापन


यही नहीं, आरपीएस अफसरों को मिली बोलेरों गाड़ियों पर लगी नीली बत्ती भी उतार ली गई। गुरुवार को कमिश्नरेट कार्यालय में खड़ी एडिशनल डीसीपी क्राइम एंड विजीलेंस आलोकचंद्र शर्मा, एडिशनल डीसीपी हैडक्वार्टर डॉक्टर तेजपाल सिंह, धर्मेंद्र यादव समेत तमाम अधिकारियों की गाड़ी से नीली बत्ती हटी हुई मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed