फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In front of police, the anonymous crook shot himself in the head in bharatpur rajasthan

पुलिस को सामने देख ईनामी बदमाश ने खुद के सिर में गोली मारी 

Wed, 30 Aug 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 30 Aug 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
In front of police, the anonymous crook shot himself in the head in bharatpur rajasthan
सिर में गोली मार ली - फोटो : Demo pic
पुलिस की दबिश के दौरान घिरे यूपी के एक ईनामी बदमाश ने आज खुद को सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग थाना इलाके का। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी के हाथिया का रहने वाला ईनामी बदमाश अशोक डीग इलाके में बद्रीपुर गांव के समीप भीलंमका के जंगलों में छिपा हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद कई थानों की पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। तब अशोक ने अपने सिर में गोली मार ली। पुलिस ने गंभीर हालत में अशोक को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीग के एएसपी सुरेंद्र सिंह कविया और अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घेराबंदी के दौरान यूपी पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घेराबंदी में अशोक का एक साथी भाग निकला। जबकि तीसरे को पुलिस ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। बुधवार को परिजनों के यहां पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अशोक के खिलाफ कई लूट, मारपीट और हत्या की कोशिश जैसे कई मुकदमे दर्ज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed