{"_id":"58fc83b44f1c1b922e8b4d62","slug":"in-bikaner-caught-near-border-area-a-suspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर में बॉर्डर के पास पकड़ा गया संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीकानेर में बॉर्डर के पास पकड़ा गया संदिग्ध
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Apr 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
border
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकानेर जिले में रविवार को बार्डर के पास स्थानीय ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। वह कैसे और किस इरादे से बार्डर एरिया के आसपास पहुंचा। इसका खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
रविवार को बीकानेर में 18 केजेडी पूली के पास स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवक को खाजूवाला बॉर्डर पर संदिग्ध तरीके से देखा। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम शफी मोहमद और खुद को रामसर, बाड़मेर का रहने वाला बताया।
तब स्थानीय लोगों ने शफी मोहम्मद को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई। तब वे भी शफी मोहम्मद से पूछताछ करने में जुट गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीकानेर और जैसलमेर में अंतराष्ट्रीय बार्डर एरिया के आसपास पहले भी संदिग्ध लोगों को पकड़ा जा चुका है।