फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In a road accident three youths killed and six injured in rajasthan

तेज रफ्तार स्कार्पियों बेकाबू होकर पलटी, तीन की मौके पर ही मौत

Fri, 27 Oct 2017 04:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 27 Oct 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
In a road accident three youths killed and six injured in rajasthan
रफ्तार के कहर में पलटी स्कार्पियो - फोटो : Amar Ujala
तेज रफ्तार स्कार्पियो बेकाबू होकर पलटियां खा गई। इससे गाड़ी में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा राजस्थान के धौलपुर जिले में हुआ। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि बाड़ी, धौलपुर से कुछ लोग एक स्कार्पियो में सवार होकर भरतपुर जा रहे थे। आज सुबह करीब आठ बजे बसेड़ी थाना इलाके में पिपरोन पुलिया के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटियां खा गई। 
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में मुनेश उम्र 32 साल निवासी सरसेना हलैना भरतपुर, विक्रम उम्र 30 साल निवासी रूपवास भरतपुर तथा शोभाराम उम्र 40 साल निवासी जसनगर नागौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में रामनिवास, समुद्रसिंह, कृपाल सिंह, शिब्बो, विष्णु तथा श्रीभान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से बसेड़ी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। बसेड़ी पुलिस के मुताबिक स्कार्पियो में सवार सभी लोग बाड़ी और सरमथुरा में एक ठेकेदार के पास रॉयल्टी कलेक्शन के काम से जुड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण हादसा देख रोंगटे खड़े हुए 

In a road accident three youths killed and six injured in rajasthan
road accident demo pic
हादसा इतना भीषण था कि इसे देखकर स्थानीय लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद पुूलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में सवार लोगों के परिजनों को सूचना दी। इससे कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed