फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In a road accident between police petrolling vehicle and truck

ट्रक ने पुलिस पेट्रोलिंग व्हीकल के मारी टक्कर, तीन घायल 

Tue, 16 May 2017 03:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 16 May 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
In a road accident between police petrolling vehicle and truck
सड़क हादसा - फोटो : Demo pic
रात्रि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सड़क हादसों की घटनाएं थम नहीं रही है। जयपुर में सोमवार देर रात को जयपुर—आगरा हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रोले और गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के टक्कर मार दी। हादसे में ट्रोला चालक और पीसीआर वेन में तैनात तीन कांस्टेबलों के चोटें आई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची कानोता पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। घटना के वक्त वह शराब के नशे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। कानोता थाने के कांस्टेबल ईश्वर, विक्रम सिंह, ईश्वर और बलबीर सिंह हाइवे पर गश्त करते हुए थाने की तरफ आ रहे थे। तभी घाट की गुणी टनल की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। जिसने नजदीक चल रहे एक ट्रोले को टक्कर मारी। इसके बाद पीसीआर वेन के जोरदार टक्कर मारी। इससे चारों पुलिलसकर्मियों और ट्रोले चालक के चोटें आई। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले भी जवाहर सर्किल, बजाज नगर और अन्य इलाकों में देर रात गश्त के दौरान सड़क हादसों में पुलिस व होमगार्ड जवान की मौत हो चुकी है। करीब पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed