फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   illegal liquor seized in jodhpur

आॅयल टैंकर खोलकर देखा तो चौंकी पुलिस

Sun, 11 Jun 2017 03:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor seized in jodhpur
आॅयल टैंकर से शराब की पेटिया निकालते - फोटो : amar ujala
जोधपुर में रविवार को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक आॅयल टैंकर को रोका। इसके बाद जैसे ही इसे खोलकर देखा तो पुलिस चौंक गई। इसका कारण इसमें अवैध शराब की पेटियां भरी होना था। मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जोधपुर ग्रामीण पुलिस के खेडापा थाना पुलिस को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली। इस पर टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक आॅयल टैंकर को रुकने का इशारा नहीं। टैंकर चालक ने जैसे ही टैंकर रोककर तलाशी लेना शुरू किया तो पुलिस चौंक गई। टैंकर में तेल की जगह शराब की पेटियां भरी हुई थीं। इस पर टीम ने टैंकर को जब्त कर आरोपित राजूराम विश्नोई निवासी करड़ जालौर को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने टैंकर में भरी चंडीगढ़ निर्मित शराब की 792 पेटी जब्त करके आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपित ने यह शराब चंडीगढ़ से हरियाणा के रास्ते सांचौर में सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल आरोपित से सप्लाई होने वाले स्थान के साथ ही सांचौर के शराब तस्कर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जब्त की गई अवैध शराब की बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed