{"_id":"5947c4ca4f1c1b8c1a8b478d","slug":"illegal-liquor-factory-owner-arrested-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री चलाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री चलाने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Liquor
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के करधनी थाना इलाके में अवैध शराब फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देशराज सिंह नागौर जिले में गच्छीपुरा तहसील में गांव डाबरिया का रहने वाला है। गत 20 मई को करधनी थानाप्रभारी अनिल जसोरिया के नेतृत्व में सबइंस्पेक्टर सवाई सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, प्रकाशचंद्र, अजेंद्र सिंह की टीम ने निवारु रोड पर गोविंद नगर में कुम्हारों की ढाणी में एक मकान पर छापा मारा था। जहां अंग्रेजी शराब बनाने का कारखाना चल रहा था।
इस शराब को विभिन्न ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बोतल और कच्ची शराब कारखाने से जब्त कर सील कर दी थी।। तब फैक्ट्री संचालक देशराज सिंह मौका पाकर भाग निकला था। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी। आखिरकार रविवार को आरोपी देशराज सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उससे पूछताछ की जा रही है।