{"_id":"5a0311c44f1c1b60678b9e85","slug":"if-you-are-going-to-join-the-wedding-ceremony-then-know-this-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं तो पहले ये जान लें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं तो पहले ये जान लें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही समारोह से जेवरात और नगदी उड़ाने वाली गैंग भी सक्रिय हो गई है। अजमेर के जयपुर रोड़ स्थित आॅफिसर्स क्लब में हुए शादी समारोह से दुल्हन की मां का रुपयों से भरा बैग अज्ञात बदमाश उड़ा ले गए। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुंदन नगर में रहने वाली साजिदा ने बताया कि उसकी बेटी अरजुमन की शादी जयपुर रोड़ स्थित आॅफिसर्स क्लब में थी। यहां पर समारोह के दौरान उसने अपना बैग सोफे पर रखा था। नजर बचाकर अज्ञात बदमाश उसका बैग उड़ाकर ले गए। उसने बताया कि बैग में चालीस हजार की नगदी, सोने.चांदी के गहने और परिचितों के दिए लिफाफे थे। चोरी गए माल की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक थी। इस संबंध में सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर विडियो रिकाॅर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि अजमेर क्लब से भी दूल्हे की मां का पर्स चोरी हुआ था। उसके भी आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लग सका है।