फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   IB Chief inaugurated IB office in ajmer and worship of Pushkar Sarovar

आईबी चीफ ने सपत्नीक पुष्कर सरोवर में की पूजा, आईबी कार्यालय का उद्घाटन

Sun, 19 Nov 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 19 Nov 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
IB Chief inaugurated IB office in ajmer and worship of Pushkar Sarovar
आईबी चीफ ने सपत्नीक पुष्कर सरोवर में की पूजा - फोटो : Amar Ujala
आईबी चीफ राजीव जैन सपत्नीक अजमेर पहुंचे। जहां उन्होंने पुष्कर सरोवर पहुंचकर ब्रह्मघाट पर पूजा अर्चना की। इसके बाद ब्रह्माजी के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। यहां पंडित नरेश रायता ने पूजा करवाई। अपने दौरे पर आईबी चीफ ने आज अजमेर में आईबी के कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


इसी बीच राजस्थान के डीजीपी अजीत सिंह और एसपी अजमेर राजेंद्र सिंह चौधरी समेत आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले वहां सुरक्षा व्यवस्था के खासे इंतजाम भी किए गए थे। आईबी का नया आॅफिस अजमेर के पृथ्वीराज नगर योजना में बनाया गया है। जिसका उद्घाटन करने आईबी चीफ राजीव जैन अजमेर पहुंचे थे।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि आईबी के डायरेक्टर राजीव जैन ने आईबी अधिकारियों और कर्मचारियों को नए कार्यालय में पूरी निष्ठा के साथ काम करने की बात कही। इस कार्यक्रम से मीडिया को दूर ही रखा गया। वहीं, कार्यक्रम के बाद डीजीपी अजीत सिंह ने अजमेर में पुलिस अधिकारियों की मीटिंग भी ली और उचित दिशा निर्देश दिए। रिटायरमेण्ट के सवाल पर डीजीपी ने मीडिया से कहा कि पुलिस का काम सतत चलता रहेगा। वह आगे भी जारी रहेगा। भले ही सरकार से जुड़कर कोई अन्य काम करे लेकिन काम करना नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed