फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Hundreds of thousands of rupees blown by a woman's account by hacking ATMs

एटीएम हैक कर महिला के खाते से उड़ाए हजारों रुपए

Tue, 22 Aug 2017 03:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 22 Aug 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of thousands of rupees blown by a woman's account by hacking ATMs
ठगी की शिकार बेबी - फोटो : Amar Ujala
एटीएम हैकिंग के जरिए एक महिला के खाते से हजारों रुपए निकालने का मामला सामने आया है। इस ठगी का पता मोबाइल पर आए मैसेज अलर्ट से मिला। इसके बाद ठगी की शिकार महिला ने कोतवाली पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ठगी की वारदात बेबी नाम की महिला से हुई। अलवर सिटी के मनु मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से कल बेबी के बैंक खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने बताया कि वह मन मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम गई। तब कार्ड लगाने पर एटीएम की डिस्प्ले काम नहीं किया। तब वहीं मौजूद एक युवक ने कहा कि इसमें पिन लगाने से यह एटीएम चालू हो जाएगा।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद एटीएम फिर हैंग हो गया। तब पीड़िता ने फिर अपना एटीएम कार्ड लगाया और 3500 रुपये उसमें से निकाल लिए। इसके बाद वहां से चली गई तब खाते से 10 हजार रुपए निकालने का मैसेज मोबाइल फोन पर आया। पीड़िता का आरोप है कि रुपए निकालते वक्त वहां मौजूद युवक ने ही एटीएम को हैंग कर 10 हजार रुपए निकाले हैं। मामले की पड़ताल के लिए पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है। ताकि आरोपी की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed