फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   history sheeter misleaded police and received guard of honor

हिस्ट्रीशीटर ने किया ऐसा काम, पुलिस को झुककर करना पड़ा सलाम!

Tue, 01 Aug 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 01 Aug 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
history sheeter misleaded police and received guard of honor
फेसबुक पर भी लोग इसे नेपाल के उपराष्ट्रपति के सलाहकार के रुप में जानते हैं - फोटो : amar ujala
एक हिस्ट्रीशीटर ने ऐसा काम किया कि खुद पुलिस को उसके सामने झुककर उसे सलाम ठोकना पड़ा। दरअसल कथित तौर से अपने आप को नेपाल के उपराष्‍ट्रपति के राजनीतिक व सांस्‍कृतिक सलाहकार बताने वाले महावीर प्रसाद टोरडी के खिलाफ सीकर के कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


एएसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि महावीर प्रसाद टोरडी ने एक ईमेल के जरिए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि वे स्‍टेट गेस्‍ट हैं और सीकर आ रहे है। स्टेट गेस्‍ट मानते हुए सीकर पुलिस ने महावीर प्रसाद की गाड़ी को एस्कॉर्ट मुहैया कराई तथा उन्‍हें गार्ड आॅफ आॅनर भी दिया गया।
विज्ञापन


मामले का खुलासा होने के बाद पता चला कि जिसे उन्होंने एस्कॉर्ट किया और गार्ड अॉफ अॉनर दिया, वह तो नामी हिस्ट्रीशीटर है। एेसे में पुलिस की स्थिति 'काटो तो खून नहीं' वाली बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नामी हिस्ट्रीशीटर ने की प्रेसकॉन्फ्रेंस भी

history sheeter misleaded police and received guard of honor
हर जगह लोगों टोरडी को नेपाली उपराष्ट्रपति के सलाहकार के तौर पर ही जानते हैं
मजे की बात यह है कि सीकर के सर्किट हाउस में महावीर प्रसाद ने प्रेस वार्ता भी की। आज पुलिस द्वारा छानबीन में सामने आया कि टोरडी स्‍टेट गेस्‍ट नहीं थे, बल्कि पुलिस को गलत सूचना देकर उन्‍होने सीकर पुलिस को गुमराह किया है इसपर टोरडी के खिलाफ कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

कुल मिलाकर टोरडी ने धोखाधड़ी करते हुए सीकर पुलिस को गुमराह कर दिया और गार्ड आॅफ आॅनर जैसा सम्मान भी पाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया गया है कि टोरडी जयपुर के करणी विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed